फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ध्यानार्थ-टिहरी गढ़वाल के लिए उपयोगी आभूषण व नकदी लूट में घोषित बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी को 24 फरवरी 2025 को घोषित बदमाश घोषित किया गया था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोने और हीरे के आभूषणों व नकदी की लूटपाट के मामले में घोषित बदमाश जावेद को 26 सितंबर को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 24 फरवरी 2025 को घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। सैयद नांगलोई दिल्ली निवासी जावेद उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चांदला गांव का रहने वाला है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार सात आरोपियों ने जनवरी 2020 में दिल्ली के अंबिका विहार स्थित घर में डकैती की साजिश रची। उनमें से आरोपी राजेश अंबिका विहार निवासी पीड़िता के यहां ड्राइवर के रूप में काम करता था। सीनियर सिटीजन महिला अकेली रहती हैं। उनके बच्चे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। 29 जनवरी 2020 को दोपहर करीब 1 बजे आरिफ, अख्तर, विनीत और मूलचंद गैस मीटर चेक करने के बहाने घुस गए। जावेद, राजेश और घनश्याम तिवारी निगरानी रखने के लिए बाहर रहे। आरोपियों ने घर के अंदर मकान मालकिन और उसकी नौकरानी को रस्सी से बांध दिया। आरिफ ने उन दोनों को बेहोशी की दवा दे दी थी। इसके बाद घर से 20 लाख मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण और 20,000 नकद लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम विहार पुलिस स्टेशन थाना पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुकदमा चलने के दौरान आरोपी जावेद को जमानत पर रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद वह फरार हो गया था। अदालत ने उसे 24 फरवरी 2025 को घोषित बदमाश करार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें