फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों से रिसा खून: आरोपी बोला- बड़े भाई ने जिंदगी नरक बना दी थी, दोस्तों के साथ मिलकर इस तरह की हत्या

Thu, 25 Nov 2021 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने बताया कि वारदात वाले दिन वह भाई को बुलाकर मैदान में ले गया। जहां उसने अपने दोस्त तुषार और सन्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में छोटे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बड़े भाई की ईंट से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त सोनू कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने छानबीन के बाद महज छह घंटे के भीतर ही हत्या की गुत्थी से पर्दा उठाकर आरोपी भाई व उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मोनू कुमार (24) और तुषार व सन्नी के रूप में हुई है। सोनू नशे का आदी था। वह शराब व सूखा नशा करने के बाद घर में हंगामा करता था। परिजनों के साथ मारपीट भी करता था। इससे परेशान होकर मोनू ने सोनू की हत्या की साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। स्वरूप नगर थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस को स्वरूप नगर के एक मैदान खून से लथपथ युवक की लाश बरामद हुई। जांच के बाद उसकी पहचान जहांगीरपुरी निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई। वह अपने माता-पिता, दो बहनों व एक भाई के साथ वहां रहता था। जिसके सिर व चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार करने के निशान मिले थे।

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की तो कुछ संदिग्धों की पहचान हुई। रात को ही पुलिस ने हत्या के मामले में सोनू के छोटे भाई मोनू को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बड़े भाई की हत्या की बात को कबूल कर लिया। मोनू ने बताया कि बार-बार समझाने के बाद भी उसके भाई ने पूरे परिवार की जिंदगी को नरक बना दिया था। यहां तक वह नशे की हालत में माता-पिता से भी मारपीट करता था। परेशान होकर मोनू ने बड़े भाई की हत्या की योजना बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें