फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से रेप, झगड़े की आड़ में बढ़ाई थी नजदीकी

Fri, 09 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालकाजी थाना इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। शिकायत के आधार पर कालकाजी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकाने और नशीला पदार्थ पिलाने का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की पहचान राजेश के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 30 वर्षीय महिला शीला (परिवर्तित नाम) अपने पति व दो बच्चे के साथ दक्षिणपुरी में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शीला का पति से हुआ था झगड़ा

रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
कुछ समय पहले शीला का उसके पति से झगड़ा हो गया था। पड़ोस में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राजेश ने समझौता करा दिया था। इसके बाद वह
शीला से नजदीकियां बढ़ाने लगा। 

बुधवार शाम को उसने किसी काम के बहाने शीला को जे-2, डीडीए फ्लैट्स कालकाजी में ले आया। यहां शीला को कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई, जिसे पीते ही उसे नशा हो गया।

शीला का आरोप है कि राजेश ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। वह शिकायत करने पहले अंबेडकर नगर थाने पहुंची। फिर पुलिस महिला को डीडीए फ्लैट्स कालकाजी लेकर पहुंची। 

इलाका कालकाजी थाना पुलिस का होने के कारण संबंधित थाने को जांच सौंप दी गई। कालकाजी थानाध्यक्ष रमेश कुमार की देखरेख में पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी राजेश को बुधवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें