दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी दो बैग लेकर कोर्टरूम में सुबह 9.33 बजे दाखिल हुआ, जिनमें से एक बैग वह कोर्टरूम में छोड़ आया। वह कोर्ट परिसर से 10.35 बजे निकला। इसके बाद उसने बाइक के रिमोट कंट्रॉल से विस्फोटक में धमाका कर दिया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर कई केस दर्ज किए हैं। वे पड़ोसी हैं और एक ही इमारत में रहते हैं। प्राथमिक जांच में लगता है कि कटारिया वकील से ईर्श्या करता है।