फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश की हत्या का मामला: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, वर्चस्व की जंग में हुई थी वारदात

Mon, 06 Dec 2021 09:57 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि राहुल इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहता था। इसके लिए वह अक्सर उन लोगों को धमकाता था। इसलिए पार्क में बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवीय नगर थाना पुलिस ने एक घोषित बदमाश की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक घोषित बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर उनके बीच विवाद था। शनिवार को उन लोगों ने बदमाश की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शेख सराय निवासी अमित और अजय के रूप में हुई है। चार दिसंबर को पंचशील विहार स्थित सतपुला पार्क में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त भाटी माइंस के संजय कालोनी निवासी राहुल के रूप में हुई। जांच में पता चला कि राहुल मालवीय नगर थाने का घोषित बदमाश था। थाना प्रभारी कुमार कांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। 

पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। काफी लोगों से पूछताछ के दौरान पुलिस को राहुल का अमित और अजय से विवाद का पता चला। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपडे बरामद कर लिए। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अमित को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें