फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बेखौफ: नमस्ते नहीं किया तो पीछे-पीछे घर तक आए, दरवाजा तोड़कर झोंक दिया फायर

Fri, 15 Oct 2021 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश। फायरिंग में बाल-बाल बचा युवक। उसकी शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का प्रयास का मामला।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नमस्कार न करने पर तीन शख्स नमस्कार न करने वाले युवक पर भड़क गए। नाराजगी में उनने युवक का घर तक पीछा किया और दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस गया। घर के अंदर युवक के न मिलने पर वह वापस लौटने लगे।

विज्ञापन


इसी दौरान युवक के छत पर दिखने ही उन लोगों ने गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली युवक को नहीं लगी। इस बीच शोर मचने पर वह फरार हो गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक पर बगल से गुजरा था

यह वाकया समता विहार निवासी जयप्रकाश (20) के साथ का है। वह इलाके में ही काम करता है। पुलिस को दी गई नामजद शिकायत में जयप्रकाश ने बताया है कि 12 अक्तूबर की रात वह काम करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था।

इस दौरान भलस्वा डेयरी के नजदीक की पुलिया पर तीन युवक सूरज, कल्लू और आकाश खड़े थे। तीनों समता विहार में ही रहते हैं। बाइक उनके बगल से गुजरने पर तीनों ने उसको रोक लिया। इसके बाद उन सबने जय प्रकाश से नमस्कार करने को कहा।
विज्ञापन

मौके से भाग खड़ा हुआ

जयप्रकाश के मुताबिक, मना करने पर तीनों भड़क गए। उनको इरादा भांपकर वह मौके से भाग खड़ा हुआ। करीब 500 मीटर घर जाकर उसने पहले दरवाजा बंद किया और सीधे छत पर जा छिपा। उधर, पीछा करते तीनों आरोपी भी उसके घर पहुंचे। आरोप है कि तीनों दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। लेकिन छत पर नहीं पहुंच पाए। इससे वह वापस लौटने लगे।

इसी बीच इनको जयप्रकाश छत पर दिखा और उनने निशाना लगाकर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली उसको नहीं लगी। इससे घबराकर जयप्रकाश ने शोर मचाया और सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें