फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार तस्करों दो अंतरराज्जीय गिरोह का भांडाफोड़...

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर अलीगढ़ और मैनपुरी के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन


2 अंतरराज्जीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 हथियार तस्कर दबोचे
आरोपी मध्य प्रदेश के खारगौन से हथियार लाकर पूरे उत्तर-भारत में करते थे सप्लाई
आरोपियों के पास से 64 पिस्टल, एक छोटी बंदूक, 60 कारतूस बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने लोकसभा चुनाव के पहले अलग-अलग दो अंतरराज्जीय गिरोह का भंडाफोड़ कर चार हथियार तस्करों को दबोचा। इनके पास से कुल 64 पिस्टल, एक छोटी बंदूक, 60 कारतूस बरामद किए गए। ये मध्य प्रदेश के खारगौन से हथियार लाकर पूरे उत्तर भारत में सप्लाई करते थे। आरोपियों की पहचान विजयगढ़, गोंडा, अलीगढ़ निवासी बच्चू सिंह (55), खारगौन निवासी अजय साल्वे (35), धौलपुर, राजस्थान निवासी रंजीत सिंह उर्फ नीटू जाट (25) व सज्जाहजीपुर, मैनपुरी, यूपी निवासी नक्शे लाल (21) के रूप में हुई है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर 29 अप्रैल की शाम को मथुरा रोड, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से बच्चू सिंह व अजय साल्वे को दबोचा। इनके पास से .32 बोर की 35 पिस्टल व 60 कारतूस बरामद किए। बच्चू सिंह अलीगढ़ का बड़ा हथियार तस्कर है और करीब 15 सालों से यह काम कर रहा है। उसके खिलाफ यूपी व मध्य प्रदेश में हत्या के प्रयास समेत कुल सात मामले दर्ज हैं। अजय साल्वे मध्य प्रदेश से बच्चू के लिए हथियार लाता था। एक हथियार दिल्ली या यूपी तक लाने के वह 500 रुपये लेता था। एक अन्य मामले में पुलिस ने 28 अप्रैल की रात एक सूचना पर नीटू जाट को सराय काले खां बस अड्डे के पास रिंग रोड से दबोचा। उसके पास से 20 पिस्टल बरामद हुई। नीटू राजस्थान का बड़ा हथियार तस्कर है। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद मैनपुरी बस स्टैंड के पास से नक्शे लाल को बुधवार को दबोचा। आरोपी के पास से नौ पिस्टल व एक छोटी बंदूक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 से 20 हजार में बेचते हैं पिस्टल
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे खारगौन से 7500-8500 रुपये में पिस्टल खरीदकर उत्तर भारत के बदमाशों को 15 से 20 हजार रुपये में बेचते हैं। इसके अलावा 200 से 250 रुपये में खरीदा गया कारतूस 400 से 500 रुपये में बेचा जाता है। स्पेशल सेल ने इस साल अब तक छह बड़े हथियार तस्करों को पकड़कर 262 पिस्टल, एक रिवाल्वर, 12 मैगजीन व 244 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें