फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर कार खरीदने के नाम पर सीआईएसएफ के जवाने से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर कार बेचने के
विज्ञापन

नाम पर 1.69 लाख रुपये ठगे
सीआईएसएफ जवान से खाते में रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करा बंद किया मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा इलाके के फर्श बाजार में ओएलएक्स से कार खरीदने की चाहत में सीआईएसएफ के जवान ने 1.69 लाख रुपये गंवा दिए। आरोपी ने खुद को सेना का जवान बताकर रकम अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा ली और फिर मोबाइल बंद कर लिया। इस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने सूचना पुलिस को दी। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी को मोबाइल नंबर के आधार पर तलाश रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्रमेंद्र सांगवान परिवार के साथ तेलीवाड़ा, फर्श बाजार इलाके में रहते हैं। वह सीआईएसएफ में सिपाही हैं और उनकी तैनात मेट्रो में है। प्रमेंद्र को पुरानी कार खरीदनी थी। इसके लिए उन्होंने ओएलएक्स पर पुरानी कारें देखनी शुरू कीं। पिछले महीने प्रमेंद्र ने एक कार देखकर उसके मालिक प्रदीप से फोन पर बातचीत की। उसने खुद को सेना का जवान बताते हुए कहा कि उसका ट्रांसफर जोधपुर से जम्मू हो गया है। इसलिए वह अपनी कार बेचना चाहता है। बातचीत तय होने के बाद उसने प्रमेंद्र को बातों में उलझाया और फौरन रुपयों की जरूरत बताकर पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया। उसने न प्रमेंद्र को गाड़ी दी और न ही उनसे कोई संपर्क किया। कई दिन बीतने के बाद प्रमेंद्र ने इस ठगी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें