फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी कर लौटती महिला से नकदी और गहने लूटे
विज्ञापन

नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने बेटी के साथ घर जा रही एक महिला को बंदूक दिखाकर लाखों की ज्वेलरी व 20 हजार रुपये लूट लिए। यह घटना 8 अप्रैल को उस वक्त हुई, जब मां-बेटी स्पाइस मॉल से घर लौट रही थीं। महिला की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-21 जलवायु विहार निवासी सरोज ठाकुर 8 अप्रैल को अपनी बेटी नूपुर के साथ स्पाइस मॉल गई थीं। शाम करीब पांच बजे खरीदारी के बाद मां-बेटी पैदल घर लौट रही थीं। सेक्टर-21 के गेट नंबर-3 और 4 के बीच पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आए और बंदूक दिखाकर पर्स लूटकर ले गए। पर्स में चार तोले सोने का हार, तीन तोले के सोने के दो कंगन, दो तोले का टूटा हुआ सोने का कंगन और 20 हजार रुपये रखे थे। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश भाग गए। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि केस पंजीकृत कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तमंचा दिखाकर चौकीदार को लूटा
नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक चौकीदार से मोबाइल और 700 रुपये लूट लिए। पीड़ित घटना के समय सेक्टर-57 की ट्रैफिक लाइट के पास से पैदल ही खोड़ा कॉलोनी की तरफ जा रहा था। घटना सोमवार रात 11 बजे की है। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस से शिकायत की है। मूलरूप से नेपाल निवासी मोहन थापा खोड़ा कॉलोनी में चौकीदार है। वह खोड़ा कॉलोनी में ही रहता है। सोमवार शाम को सेक्टर-11 की एक कंपनी में काम करने वाले एक परिचित से मिलने गया था। परिचित से मिलकर रात 11 बजे पैदल ही खोड़ा कॉलोनी की तरफ जा रहा था। जब वह सेक्टर-57 की ट्रैफिक लाइट के पास पहुंचा, तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे मोबाइल और 700 रुपये लूट लिए। ब्यूरो





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें