फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के घर जाने के लिए निकले दो दोस्तों को टेंपो ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुआ के घर जाने को निकले
विज्ञापन

दो दोस्तों को टेंपो ने कुचला
- एक की मौत, दूसरा घायल, सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती
- मंगलवार तड़के यमुना पुल के पास हुआ हादसा
- चालक मौके पर टेंपो छोड़कर फरार, तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार तड़के बेलगाम टेंपो ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (30) के रूप में हुई है। हादसे में घायल दोस्त बादल (28) का ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हादसे के दौरान स्कूटी टाटा 407 टेंपो में फंस गई। चालक ने टेंपो का भगाने का प्रयास किया, कामयाब न होने पर आरोपी टेंपो मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दीपक परिवार के साथ डिस्पेंसरी वाली गली, पुरानी सीमापुरी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। दीपक कपड़े की दुकान पर काम करता था। मंगलवार तड़के करीब पौने पांच बजे वह दोस्त बादल के साथ बुआ के घर कश्मीरी गेट जाने के लिए घर से निकला। दोनों जीटी रोड होते हुए यमुना पुल पर पहुंचे। पीछे से आए टाटा 407 टेंपो ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी, टेंपो के पिछले पहिये के नीचे आ गई। चालक ने मौके से फरार होने के लिए टेंपो भगाने का प्रयास किया। काफी दूर स्कूटी, टेंपो के साथ घिसटती चली गई। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बादल बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने दीपक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा, वहीं बादल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें