फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव केछह टुकड़े कर जमीन में दबा दिया था

विज्ञापन
विज्ञापन
शव के छह टुकड़े कर दबा दिए थे, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पिटाई का बदला लेने के लिए की थी हत्या

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संगम विहार में पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी और शव के छह टुकड़े कर जमीन में दबा दिए थे। संगम विहार थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। हत्या छह मार्च को की गई थी।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संगम विहार थाने में तैनात एसआई अजीत को सूचना मिली थी कि डब्बू ने एक युवक की जंगल में हत्या कर दी है। इसके बाद संगम विहार थानाध्यक्ष योगेश मल्होत्रा व एसआई अजीत की टीम ने आरोपी आकाश उर्फ डब्बू (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद कर लिए। मृतक की पहचान संगम विहार निवासी सनोज (20) के रूप में हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन







रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों से बैग चुराने वाले 5 धरे
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बबलू गिरोह की महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो कारतूस के साथ स्वचालित पिस्टल, चोरी के 25 बैग, लैपटॉप, सोने की चेन और 95 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से बैग चुराने के पांच केस सुलझाने का दावा किया है। आरोपी रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों से बैग चुराते थे। अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंडोली एक्सटेंशन निवासी अश्वनी, आशिक मलिक उर्फ मिर्ची, राजीव कुमार गुप्ता उर्फ बबलू, सुंदर नगरी निवासी इरफान और मंजू के रूप में हुई। ब्यूरो











विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें