लोनी गाजियाबाद के ध्यानार्थ
--
परिजनों ने प्रदर्शन कर दिल्ली में मामला दर्ज कराने की मांग की
- फिलहाल ट्रॉनिका सिटी लोनी थाने में है हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके के फाइनेंसर की लोनी में गोली मारकर हत्या करने के मामले में परिजनों ने शनिवार दोपहर को वेलकम के 100 फुटा रोड पर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि सुरेश प्रजापति (36) को दिल्ली से अगवा करने के बाद लोनी में उसकी हत्या गई। लिहाजा इस संबंध में वेलकम थाना पुलिस अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज करे। प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को मौके से हटाया।
सुरेश के चचेरे भाई विकास ने बताया कि वह परिवार के साथ घोंडा रोड पर रहता था। सुरेश के परिवार में उसकी पत्नी पुष्पा देवी, पिता ओम प्रकाश, दो बेटे शुभम और चेतन हैं। सुरेश का बाबरपुर रोड पर अपना फाइनेंस का दफ्तर था। बृहस्पतिवार से वह गायब था। उसकी बाइक उसके दफ्तर के बाहर खड़ी मिली थी। शुक्रवार को लोनी में उसकी लाश बरामद हुई। सुरेश को पांच गोली मारी गई थी। सुरेश की हत्या के संबंध में ट्रॉनिका सिटी लोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन भी शुरू कर दी है। इधर परिजनों का आरोप था, चूंकि सुरेश को दिल्ली से अगवा किया गया, इसलिए उसकी हत्या का मामला यही दिल्ली में दर्ज हो और यही छानबीन हो।