फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफी सिखाने की आड़ में कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोग्राफी सिखाने की आड़ में कर रहा था दुष्कर्म , गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके में फोटोग्राफी सिखाने की आड़ में एक युवक 17 वर्षीय किशोरी के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी कमल किशोर (32) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ओपन स्कूल से दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके परिवार में मां के अलावा तीन बहनें हैं। किशोरी पड़ोस में रहने वाले कमल किशोर के पास पिछले करीब दो सालों से फोटोग्राफी सीखने जा रही थी। आरोप है कि कुछ दिनों बाद से ही आरोपी डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता दो साल तक चुपचाप सहती रही। इधर शुक्रवार को किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने अपनी मां को सारी बात बता दी। पुलिस ने आरोपी कमल किशोर को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। कमल शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें