फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए के झगड़े में मकान मालिक के बेटे की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेड : किराए के झगड़े में चाकू मारकर हत्या
सबहेड : घर खाली करने के लिए कहने पर मकान मालिक के बेटे पर हमला
प्वाइंटर : पुलिस ने किरायेदार के तीन बेटों को दबोचा, एक आरोपी नाबालिग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केएन काटजू मार्ग इलाके में बुधवार रात किराए के झगड़े में किराएदार के बेटों ने मकान मालिक के बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घर खाली करने के लिए कहने पर युवक का किरायेदार के बेटों से झगड़ा हो गया था। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप मेें हुई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपियाें में दो की पहचान पंकज और बबलू के रूप में हुई है। जबकि तीसरा आरोपी नाबालिग है।
जानकारी के मुताबिक, दिनेश परिवार के साथ सेक्टर-16 अपने मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। जबकि पहले तले को किराये पर दीप नारायण तीन बेटों और पत्नी के साथ किराए पर रहते हैं। दिनेश का दीप नारायण से किराए को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार रात दिनेश का बेटा राजकुमार किरायेदार के घर किराया लेने गया। दीप नारायण उस समय घर पर नहीं थे। उसके तीन बेटों से राजकुमार की कहासुनी हो गई। राजकुमार ने उन लोगों को घर खाली करने के लिए कह दिया। अन्यथा, सामान बाहर फेंकने की धमकी दी। इस बात पर उनके बीच हाथापाई हो गई। पंकज, बबलू और उसके नाबालिग भाई ने राजकुमार की जमकर पिटाई की। उनमें से एक बेटे ने चाकू से हमला कर दिया। राजकुमार के पेट से खून निकलते ही तीनों फरार हो गए। उधर, चिल्लाने की आवाज सुनकर राजकुमार के परिवार वाले और पड़ोस के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर इलाके में घूम रहे तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में बोरे में बंद महिला की लाश मिली
केएन काटजू मार्ग थाना इलाके में स्थित हैदरपुर ट्रीटमेंट प्लांट के पास नहर से बोरे में बंद महिला की लाश मिली। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और गले पर निशान थे। महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस गला घोटकर महिला की हत्या करने की आशंका जता रही है। शव के पहचान के लिए आसपास के थाना और हरियाणा पुलिस को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें