फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल के छात्र से लूटपाट करने वाले दो धरे गये

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल के छात्र से लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- किशोर अवस्था से कर रहे थे लूटपाट, बालिग होने के बाद पहली बार पकडे़ गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मेडिकल के छात्र से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने पीड़ित का पर्स, फोन व अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विशाल और अंकित के रूप में हुई है। दोनों मजनूं का टीला क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, गत 3 जनवरी को आदर्श नगर निवासी अनुराग त्यागी बाइक से घर लौट रहा था। मजनूं का टीला से पहले उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह किसी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और चाकू की नोंक पर उससे पर्स, मोबाइल और अन्य सामान लूट ले गए। अनुराग ने मजनूं का टीला पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस मामला दर्ज कर हुलिये के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई। पुलिस ने शुक्रवार को इलाके से दो संदिग्धों को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों किशोरावस्था से लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बालिग होने के बाद यह उनका पहला मामला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
चोरी के इरादे से आए चार बदमाश धरे
नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में चोरी करने गए चार बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। इनमें एक बदमाश नाबालिग है। जबकि अन्य बदमाशों की पहचान पंकज, मुकेश और पारस के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों से पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है। सभी बदमाश शुक्रवार की रात रामजस रोड इलाके में चोरी के इरादे से पहुंचे थे। चोरों की भनक लगने के बाद गार्ड शत्रुघ्न ने शोर मचा दिया था। जिसके बाद गश्त कर रही पुलिस टीम ने बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें