फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर 4.85 लाख रुपये चोरों ने उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कार का शीशा तोड़ 4.85 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

मौर्या एन्क्लेव में सब्जी लेने गया था युवक, पांच मिनट में ही अंजाम दी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले के मौर्या एन्क्लेव इलाके में सोमवार शाम बदमाशों ने बिजेंद्र सिंह की कार का शीशा तोड़कर 4.85 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात के समय वह बाजार में सब्जी लेने गए थे। पांच मिनट बाद लौटने पर उन्हें वारदात का पता चला। बिजेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ सेक्टर-2, रोहिणी में रहने वाले बिजेंद्र सिंह का प्रॉपर्टी व अन्य कागजात बनाने का काम है। सोमवार शाम वह किसी काम से अपनी स्विफ्ट कार से निकले थे। उनके पास एक बैग में करीब 4.85 लाख रुपये, आधार कार्ड, चेकबुक, पासबुक व अन्य कागजात थे। रास्ते में इनकम टैक्स कॉलोनी के पास मेट्रो पिलर के नीचे कार खड़ी कर बिजेंद्र मार्केट में सब्जी लेने चले गए। पांच मिनट बाद लौटे तो चालक साइड का शीशा टूटा हुआ था और कार की सीट पर रखा बैग गायब था। बिजेंद्र ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात को गुलेल गैंग ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें