फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूटकेस में मिली युवती की लाश, हत्या कर शव फेंका गया...

विज्ञापन
विज्ञापन
धारदार हथियारों से हत्या के बाद
विज्ञापन

सूटकेस में फेंका युवती का शव
शिनाख्त नहीं, एक हाथ पर है मोहित नाम का टैटू
- मंगलवार रात न्यू अशोक नगर में सड़क किनारे पड़ा मिला सूटकेस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में धर्मशिला अस्पताल के पास मंगलवार रात सूटकेस में एक युवती की लाश पड़ी मिली। 25 से 30 वर्षीय आयु की युवती की शिनाख्त नही हो पाई है। शव के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। युवती के एक हाथ पर मोहित नाम का टैटू गुदा हुआ था। पुलिस उसके आधार पर उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद जांच में ली जा रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे एक ऑटो चालक ने धर्मशिला अस्पताल के पास सड़क किनारे एक संदिग्ध सूटकेस पड़ा होने की सूचना दी थी। सूटकेस ट्रॉली बैग था और उसमें पहिये लगे थे। पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें से एक युवती के हाथ और पैर निकल गए। युवती को एक पतले से कंबल में लपेटकर सूटकेस में ठूंसा गया था। शव पर शलवार और कमीज थी। कपड़े ठीक-ठाक लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को युवती के पास से उसकी पहचान का कोई कागज नहीं मिला। शव की हालत देखने से लग रहा था कि हत्या सोमवार रात या मंगलवार दिन में की गई थी। युवती के साथ दुष्कर्म या किसी अन्य वारदात का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल पाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें