फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को नहीं लगा है हत्यारों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी बाग इलाके में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला
विज्ञापन


रेकी कर बुजुर्ग की हत्या करने की आशंका
पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग, छानबीन के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग बुधवार शाम बुजुर्ग महिला की हत्या में पुलिस को अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने पांच टीमें गठित कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घर से नकदी और जेवरात गायब हैं, लेकिन परिवार वालों ने इसकी पूरी जानकारी अभी पुलिस को नहीं दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर उसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनोहर पार्क पंजाबी बाग में रहने वाली सरोज की बदमाशों ने हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि बदमाश ने रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। उन्हें यह जानकारी थी कि बुजुर्ग दंपति यहां अकेले रहते हैं। सरोज के पति विजय कुमार के घर से बाहर जाने के बाद बदमाश घर में घुसे और लूटपाट को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक बुुजुर्ग महिला सरोज ने बदमाशों का विरोध और चिल्लाने की कोशिश की होगी। इसी दौरान बदमाशों ने उसका मुंह और नाक दबा दिया होगा। इसकी वजह से उसकी नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने परिवार वालों ने घर में आने जाने वाले लोगों की जानकारी ली है और घर के आस पास के दुकानदारों, प्रेस करने वालों समेत अन्य लोगों से पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस कई दिनों का सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में किया है। मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की है, जो अलग अलग तरीकों से मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें