फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी दुकानदार ने करा दी केसर और पारे की 40 लाख की चोरी...

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी दुकानदार ने कराई थी 40 लाख के केसर व पारे की चोरी
विज्ञापन

अपराध शाखा ने एक आरोपी को दबोचा, 25 लाख का माल बरामद


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाहौरी गेट इलाके में एक कारोबारी की दुकान से पड़ोसी दुकानदार ने ही 40 लाख रुपये के केसर और पारा (मरकरी) चोरी करवा दिया। अपराध शाखा ने मामले में करण सिंह उर्फ जालिम (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब 25 लाख रुपये का केसर व पारा बरामद कर लिया गया है। पुलिस को पड़ोसी दुकानदार समेत चार अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 29 नवंबर को तिलक बाजार, लाहौरी गेट पर मधुर गोयल नामक कारोबारी के यहां से 40 लाख रुपये का केसर व पारा चोरी हो गया था। छानबीन के बाद अपराध शाखा की टीम ने एक सूचना पर आरोपी करण उर्फ जालिम को लाहौरी गेट से दबोचा। कुछ माल उसके पास से बरामद हो गया। जबकि बाकी पारा व केसर सोनिया विहार उसके एक जानकार के कमरे से बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान करण ने बताया कि उसने दिनेश कुमार उर्फ डीके, प्रवीण कुमार उर्फ टोनी, विनोद उर्फ फुल्तुरू और राम प्रकाश उर्फ रानू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मधुर गोयल के पड़ोस में प्रवीन कुमार की धूप और अगरबत्ती की दुकान व गोदाम है। आरोपियों ने दुकान की खिड़की तोड़कर चोरी की और माल को सोनिया विहार शिफ्ट कर दिया। अपराध शाखा पुलिस मामले में बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें