फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिसूचक प्रश्न पूछने के मामले में डीएसएसएसबी चेयरमैन तलब

Sat, 05 Sep 2020 04:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अदालत ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की परीक्षा में कथित तौर पर जाति आधारित प्रश्न रखने वाले पेपर सेटर की पहचान ना करने पर पुलिस को फटकार लगाई। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करें कि अगली सुनवाई पर डीएसएसएसबी के चेयरमैन को कोर्ट में पेश होना है।

विज्ञापन


कड़कड़डूमा कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविन्द्र बेदी ने पुलिस के रवैये पर कहा यह बेहद निराशाजनक है कि यह शिकायत नवंबर 2018 से लंबित है। कोर्ट ने कहा इस मामले में एसीपी या अन्य पुलिस अधिकारियों की ओर से पेपर में जाति सूचक प्रश्न रखने वाले शख्स को तलाशने का प्रयास नहीं किया गया।

कोर्ट ने कहा कि यह परीक्षा अक्तूबर 2018 में हुई थी और नवंबर में शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस पर अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा। कोर्ट ने सुनवाई 17 अक्तूबर को तय करते हुए डीएसएसएसबी के चेयरमैन को पेश होने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पहले कोर्ट से कहा था कि पेपर में जाति सूचक प्रश्न रखने वाले शख्स को पेपर सेट करने वाले बोर्ड से हटा दिया गया था। हालांकि बोर्ड ने कर्मचारी का नाम और पहचान नहीं बताई। इस संबंध वकील सत्य प्रकाश गौतम ने डीएसएसएसबी के चेयरमैन के खिलाफ याचिका दायर की थी और पेपर में जाति सूचक प्रश्न रखने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें