फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली: अदालत ने कहा हिंसा के मामले में पुलिस सच्चाई का पता लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करें। अदालत ने मामले में आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू के मामले की निष्पक्ष जांच के आग्रह पर यह निर्देश दिया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि याची झूठे साक्ष्य पेश करता है तो उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

तीस हजारी अदालत स्थित मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह नागर ने जांच अधिकारी से कहा कि उनका दायित्व निष्पक्ष जांच करना एवं सच्चाई को सामने लाना है। मामले में आरोपी को दोषी ठहराने की अपेक्षा सच्चाई सामने लेकर आएं। इसी के साथ अदालत ने सिद्धू के मामले की निष्पक्ष जांच व उसे जेल में अलग सेल देने की मांग संबंधी आवेदन का निपटारा कर दिया। वह न्यायिक हिरासत में है।
सरकारी वकील ने तर्क रखा कि दीप सिद्धू जानबूझकर जांच को दिशाहीन करना चाहता है। वह झूठे साक्ष्य देकर जांच को प्रभावित करना चाहता है। उसे कोई अधिकार नहीं है कि वह पुलिस को निर्देश दे कि जांच कैसे की जाए। अदालत ने कहा कि यदि आरोपी सिद्धू झूठे साक्ष्य देकर जांच को प्रभावित करता है तो उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज कर मुकदमा चलाया जाए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी, लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसक हो गया और इसी बीच कुछ लोगों ने लाल किले पर चढ़कर ध्वज स्तंभ पर धार्मिक झंडा लगा दिया। इस दौरान आईटीओ पर बड़ी संख्या में किसानों की पुलिस से झड़प और तोड़फोड़ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें