फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रेलवे में टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दंपती गिरफ्तार, 20 करोड़ से अधिक की कर चुके ठगी 

Tue, 01 Mar 2022 07:46 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

द्वारका जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार ऑपरेशन वर्चस्व के तहत अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए द्वारका जिला पुलिस कई तरीके से प्रयास कर रही है। इसी के तहत पुराने मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला पुलिस ने रेलवे आदि में टेंडर व ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दंपती को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब पांच वर्षों में 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं। इनके खिलाफ ठगी के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये पिछले तीन वर्षों से फरार थे। पुलिस आरोपियों का पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


द्वारका जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार ऑपरेशन वर्चस्व के तहत अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए द्वारका जिला पुलिस कई तरीके से प्रयास कर रही है। इसी के तहत पुराने मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। एसीपी विजय सिंह की देखरेख में स्पेशल स्टाफ प्रभारी नवीन कुमार की टीम गठित की गई। इस टीम को सूचना मिली थी कि करीब 20 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दपंती तीन वर्षों से फरार है। छानबीन के दौरान पता लगा कि दोनों जयपुर में हैं। पुलिस ने जयपुर में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-15 द्वारका, दिल्ली निवासी अभिषेक अग्रवाल (38) व उसकी पत्नी मीनाक्षी अग्रवाल (34) के रूप में हुई है। दोनों मूलरूप से सुपॉल, बिहार के रहने वाले हैं।

ऐसे करते थे ठगी
आरोपी दंपती पॉश इलाके में किराए पर रहती थी। ये ऐशोआराम की जिंदगी जीते थे। ये ऐसी जिंदगी इसलिए जीते थे कि ताकि लोग इन्हें बड़ा आदमी समझे। इनके पास महंगी कारें होती थीं। ये जानबूझकर आसपास के लोगों से जान-पहचान बढ़ाते थे। इसके बाद ये रेलवे में ठेका व टेंडर दिलाने का आश्वासन देकर करोड़ों रुपये की ठगी करते थे। जैसे ही पीड़ित इनके बैंक खाते में पैसा जमा करा देते थे तो आरोपी मोबाइल बंद कर गायब हो जाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर व कारोबारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। ये कई लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें