नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) यूनिवर्सिटी के एडवांस डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग (कोड 175) प्रोग्राम में दाखिले के प्रथम दौर की काउंसलिंग 26 को ऑफलाइन मोड में द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी। इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सफल उम्मीदवार जिन्होंने एक हजार रुपये की काउंसलिंग भागीदारी शुल्क जमा की है, वे इसमें भाग ले सकते हैं।
कुलसचिव के नाम से साठ हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट फोटो, प्रवेश परीक्षा का दाखिला पत्र और परिणाम पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, अंतिम परीक्षा की मार्क्स शीट, शारीरिक दक्षता प्रमाण पत्र, एडमिशन वेरिफिकेशन फॉर्म साथ लेकर आना है। यह प्रोग्राम नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक कॉरपोरेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट हौज खास में उपलब्ध है। इसमें कुल 33 सीटें हैं। ब्यूरो