फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः विधायक को न बोलने देने पर बिफरे पार्षद, सदन में हुआ जमकर हंगामा

Sat, 29 Aug 2020 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की शुक्रवार को हुई सदन की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता प्रेम चौहान ने वेल में पहुंचकर महापौर के सामने अपने कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। इसके बाद सदन में मौजूद महिला पार्षदों ने विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

विज्ञापन


सदन की बैठक नरेंद्र चावला ने शुरू की। इसके बाद डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम पर चर्चा होनी थी। चर्चा के लिए सदन में आम आदमी पार्टी के विधायक अजय दत्त भी मौजूद थे।

विपक्ष के नेता प्रेम चौहान ने महापौर से कहा कि पहले विधायक को बोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर भाजपा की ओर से पार्षदों ने बोलना शुरू कर दिया। इस पर विपक्ष के नेता बिफर गए और वेल में पहुंचकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


हंगामा करते हुए विपक्ष के नेता प्रेम चौहान ने कुर्सी पर चढ़कर महापौर के सामने अपने कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। इसके बाद सदन में मौजूद अन्य महिला पार्षद ने विरोध जताते हुए पार्षद प्रेम चौहान से माफी मांगने की मांग की, लेकिन वह माफी नहीं मांगने पर अड़े रहे। वहीं, कुछ पार्षदों ने विपक्ष के पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तक की मांग की।

सदन में हंगामे को देख महापौर ने कुछ देर के लिए सदन को स्थगित कर दिया। इसके बाद भी काफी देर तक सदन हंगामे की भेंट चढ़ा रहा। जब फिर से सदन की बैठक शुरू हुई तो विपक्ष के नेता वॉकआउट कर गए। इसके बाद महापौर ने प्रस्तावों के पास करने की प्रक्रिया शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें