फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: बुधवार को सामने आए 654 नए मामले, 16 मरीजों की मौत

Wed, 06 Jan 2021 06:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 654 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 0.88 प्रतिशत है। इसी के साथ दिल्ली में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6.28 लाख तक पहुंच गई है, जबकि 10,625 मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार को दिल्ली में 442 मामले सामने आए थे और पॉजिटिविटी रेट 0.55 प्रतिशत था। शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया था कि बीते 11 दिनों से राजधानी का पॉजिटिविटी रेट एक प्रतिशत से कम रहा और संक्रमण के नए मामलों की संख्या भी 17 मई लेकर अब तक में सबसे कम रही।

उन्होंने बताया कि 21 से 23 दिसंबर तक कोरोना के रोजाना मामलों की संख्या 1000 से नचे रही। 21 दिसंबर को 803, 22 दिसंबर को 939 और 23 दिसंबर को 871 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


हालांकि 24 दिसंबर को 1063 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया था जो 25 दिसंबर को घटकर 758 पहुंच गया था। इन मामलों में 26 दिसंबर को भी गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन दिल्ली में कोरोना के 655 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 74,650 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 39,623 आरटीपीसीआर और 35,027 रैपिड एंटिजेन टेस्ट शामिल हैं। इनका नतीजा रहा कि आज 654 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।

वहीं, आज दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4481 पहुंच गई है, जो कल तक 4562 थी। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6,28,352 पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें