फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मददगार: बच्चों की बेरुखी से नाराज थे तीन बुजुर्ग, सिंगापुर से ट्वीट आया तो पुलिस ले गई अस्पताल

Mon, 26 Apr 2021 09:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ट्वीट करने वाले युवक ने मयूर विहार में रहने वाले अपने तीन बुजुर्ग परिजनों की तबीयत खराब होने की बात कर उनको अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मदद मांगी थी। फौरन पुलिस की टीम कैट्स एंबुलेंस के साथ वहां पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगापुर से किए गए एक ट्वीट के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई। ट्वीट करने वाले युवक ने मयूर विहार में रहने वाले अपने तीन बुजुर्ग परिजनों की तबीयत खराब होने की बात कर उनको अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मदद मांगी थी। 
विज्ञापन


फौरन पुलिस की टीम कैट्स एंबुलेंस के साथ वहां पहुंची। मौके पर एक बुजुर्ग महिला बिल्कुल ठीक मिलीं, बाकी दो बुजुर्ग लोगों को समय से एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों की तबीयत में सुधार है। 82 और 78 वर्षीय दोनों बुजुर्ग दोनों सगे भाई हैं। 

इनके बच्चे विदेशों में रहते हैं। कोरोना महामारी के समय कोई पड़ोसी भी इन बुजुर्गों की मदद को सामने नहीं आया तो घर के युवक को सिंगापुर से ट्वीट करना पड़ा। अब परिजन पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि शनिवार शाम को नीरज बहल नामक एक शख्स ने सिंगापुर से ट्वीट कर दिल्ली पुलिस से तुरंत मदद मांगी थी। उसने बताया कि 114 डी, पॉकेट-4, मयूर विहार फेज-1, में उसके तीन बुजुर्ग परिजनों को अस्पताल पहुंचाने की जरूरत है। तीनों की तबीयत खराब है। 
विज्ञापन

ट्वीटर से जानकारी मिलने के बाद तुरंत मयूर विहार थाना प्रभारी को सूचना दी गई। पुलिस स्टाफ को कैट्स एंबुलेंस के साथ फौरन बुजुर्गों के घर भेजा गया। वहां एक बुजुर्ग महिला बिल्कुल स्वस्थ्य मिली। बाकी दो पुरुष सदस्य बीमार थे। पुलिस ने उनसे अस्पताल चलने के लिए कहा तो वह तैयार नहीं हुए। 

वह समाज के लोगों से खासे नाराज थे। उनका कोई भी पड़ोसी उनकी मदद को तैयार नहीं था। किसी तरह दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए राजी किया गया। लेकिन एंबुलेंस में उनके साथ जाने वाला कोई नहीं था। ऐसे में मयूर विहार थाने का हवलदार अजय ने खुद बुजुर्गों की जिम्मेदारी ली। 

वह एंबुलेंस में दोनों साथ गया और उनको भर्ती कराकर वापस आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की तबीयत अब बेहतर है। दोनों के शरीर में पानी की कमी थी। उसे ड्रिप लगाकर पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें