फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: दिल्ली में इस साल एक दिन में सबसे कम मामले मिले, 59 नए संक्रमित, दो की मौत

Mon, 28 Jun 2021 11:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,993 हो गई हैं। इनमें से 14,07,473 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 24,967 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है।1553 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस: सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सोमवार को कोरोना के 59 नए मरीज मिले। यह इस साल एक दिन में सबसे कम मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 02 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है। यह आंकड़ा भी 21 मार्च के बाद सबसे कम है। तब 1 व्यक्ति कि मौत हुई थी। उसके बाद से यह संख्या लगातार इससे ज्यादा बनी हुई थी। इस दिन 72 लोग स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.10 फीसदी रही।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,993 हो गई हैं। इनमें से 14,07,473 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक कुल 24,967 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है।1553 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 1015 रोगी भर्ती हैं।कोविड केयर केंद्रों में 11 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में एक रोगी है। होम आइसोलेशन में 467 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 58,895 जांच की गई। यह आंकड़ा रोजाना के मुकाबले करीब 15 हजार कम रहा। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 47,407 और रैपिड एंटीजन से 11,488 टेस्ट हुए। अभी तक दो करोड़ 13 लाख 67 हजार नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन 1823 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें