फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: शनिवार को सामने आए 7897 नए मामले, 39 की मौत

Sat, 10 Apr 2021 06:37 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-शनिवार को सामने आए 7897 नए मरीज।
-गुरुवार के मुकाबले 30 हजार कम हुए टेस्ट।
-नवंबर के बाद पहली बार 10 प्रतिशत से अधिक हुआ पॉजिटिविटी रेट।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ संक्रमण दर भी 10 फीसदी के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को कुल 7,897 मरीजों की पुष्टि की, जबकि 39 लोगों की मौत हो गई। कुल 77,374 लोगों की जांच हुई। रोज के मुकाबले कम जांच होने पर भी संक्रमितों की संख्या में कमी नहीं आई। 

विज्ञापन


इससे संक्रमण दर 10.21 फीसदी हो गई। पिछले साल नवंबर के बाद ऐसा पहली बार है, जब यह दर 10 फीसदी से ज्यादा हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को 5,716 मरीज स्वस्थ हुए। अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 7,14,423 पहुंच गई है। 

इसमें से 6,74,415 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 28,773 हो गई है। इसमें से 5,398 अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 15,266 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 212 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 43,473 और रैपिड एंटीजन प्रणाली से 33,901 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 54 लाख 43 हजार नमूनों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 5236 हो गई है। 
विज्ञापन


कुल संक्रमित 7 लाख के पार
दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 7 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें 50 हजार मरीज सिर्फ 13 दिन में ही मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें