फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: छह दिन बाद अचानक से आया कोरोना में उछाल, मिले सबसे अधिक मरीज

Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 64079 सैंपल की जांच की गई जिनमें 0.07 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 15 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह दिन बाद अचानक से कोरोना संक्रमण को लेकर उछाल दर्ज किया गया है। पिछले एक दिन में 44 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जो 30 सितंबर के बाद सबसे अधिक मामले हैं। 
विज्ञापन


पिछले दो दिन लगातार कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही थी लेकिन अब दैनिक संक्रमण दर में भी इजाफा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार 30 सितंबर को एक दिन में 47 लोग संक्रमित मिले थे। 

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 64079 सैंपल की जांच की गई जिनमें 0.07 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 15 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि राहत की बात है कि इस बीच कोरोना संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में अभी तक 1439097 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1413626 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 25088 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है। 
विज्ञापन

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले एक दिन में संक्रमण के मामले अधिक होने के चलते सक्रिय केस भी बढ़कर 383 हो चुके हैं जिनमें से विभिन्न अस्पतालों में 226 मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि 112 मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 102 हो चुकी है।

इनके अलावा अगर टीकाकरण की बात करें तो दिल्ली में पिछले एक दिन में 1.11 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है जिनमें से 67762 लोगों ने दूसरी और 43 हजार लोगों ने पहली खुराक ली है। 

इसी के साथ ही दिल्ली में कुल टीकाकरण 1.86 करोड़ पार हो चुका है जिनमें से 1.23 करोड़ लोगों ने पहली खुराक ली है। जबकि 62.77 लाख लोगों ने दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें