फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना के 66 नए मामले मिले, दो मरीजों ने तोड़ा दम, 72 ठीक भी हुए

Sun, 25 Jul 2021 08:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कुल जांच में 49,568 आरटी-पीसीआर से और 21,190 एंटीजन से की गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,35,910 हो गई है, जिनमें से 14,10,288 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,043 हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में रविवार को 66 संक्रमित मिले और दो मरीजों की मौत हो गई। इस दिन 72 मरीज स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों मे 70,758 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें 0.09 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। 
विज्ञापन

कुल जांच में 49,568 आरटी-पीसीआर से और 21,190 एंटीजन से की गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,35,910 हो गई है, जिनमें से 14,10,288 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल मौत का आंकड़ा 25,043 हो गया है।

सक्रिय मरीज 579  है। इनमें से 167 रोगी अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 337 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 09 रोगियों का इलाज चल रहा है। कंटेनमेंट जोन 309 है। दिल्ली में अब तक 2 करोड़ 32 लाख सैंपल की जांच हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें