फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: दिल्ली के 11 में से चार जिलों में सबसे ज्यादा मिल रहे कोरोना मरीज, दक्षिणी जिले में अधिक फैला है संक्रमण

Mon, 03 Jan 2022 06:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक दिन में अकेले दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी दो जिले में 900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं दक्षिणी पश्चिमी और पश्चिमी जिले को मिलाकर 800 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण को लेकर दिल्ली महज एक सप्ताह में येलो से रेड अलर्ट पर पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर भी अब छह फीसदी तक पहुंच गई है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की जिलावार स्थिति देखें तो 11 में से चार जिलों में सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि दक्षिणी जिले में सबसे अधिक संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक दिन में अकेले दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी दो जिले में 900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं दक्षिणी पश्चिमी और पश्चिमी जिले को मिलाकर 800 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।

हालांकि गौर करने वाली बात है कि दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले को सबसे ज्यादा भीड़भाड़ और संकरी गलियों के अलावा घनी आबादी वाला माना जाता है लेकिन यहां सबसे कम संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। पिछले एक दिन में यहां 120 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार दक्षिणी पूर्वी में 492, दक्षिणी में 484, दक्षिण पश्चिम में 460 और पश्चिम जिले में 464 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा मध्य दिल्ली में 388, पूर्वी में 291, नई दिल्ली में 387, उत्तरी दिल्ली में 319, उत्तर पूर्वी में 120 और उत्तर पश्चिम जिले में 449 केस सामने आए हैं। इनके अलावा शाहदरा की बात करें तो यहां 246 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन

तीन दिन से दक्षिणी जिले में सबसे ज्यादा मरीज

स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मिली है कि दिल्ली के 11 जिलों में से सबसे अधिक संक्रमण दक्षिणी इलाके में देखने को मिल रहा है। यहां बीते तीन दिन से लगातार सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं।

दक्षिणी जिले में 31 दिसंबर को 372, एक जनवरी को 433 और दो जनवरी को 484 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिलावार स्थिति देखें तो 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच दक्षिणी जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें