फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना नियंत्रण में, पर बरतनी होगी सावधानी : सत्येंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राजधानी में अब कोरोना काफी हद तक नियंत्रण में है। लेकिन फिर भी सभी को मास्क पहनना चाहिए और बाकी सावधानियां भी बरतनी चाहिए। कोविड केयर केंद्रों को बंद करने के विषय में उन्होंने कहा कि सभी केंद्र एक साथ बंद नही किए जाएंगे। दिल्ली सरकार विशेषज्ञों के साथ मिलकर बड़ी सतर्कता और सावधानियों को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों की संख्या घटा रही है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, शनिवार को साढ़े सात माह के बाद पहली बार कोरोना के नए केस की संख्या 500 से नीचे आई है और संक्रमण दर घटकर 0.73 फीसदी रह गई है। पिछले कुछ दिनों में केसों में कमी आने के बाद भी जांच बड़े स्तर पर की जा रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण काफी हद तक नियंत्रण में है, लेकिन फिर भी लोगों से आग्रह है कि वे मास्क पहनें और सभी सावधानियों का पालन करें। टीका लगाने के प्रोटोकॉल के बारे में उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले वाले मरीजों को पहले टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में 500-600 कोविड वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र बनाए जाएंगे, जिनकी संख्या को समय के साथ 1000 तक कर दी जाएगी।
जैन ने कहा कि दिल्ली में तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारी और छह लाख अग्रिम मोर्चे पर वैक्सीन के स्टोरेज की भी सारी तैयारियाँ हो गई हैं। पहले चरण में 500-600 वैक्सीन केंद्र बनाए जाएंगे। इसके बाद बाद इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 1000 तक कर दी जाएगी। वैक्सीन बूथ को बनाने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले रही है। स्थिति की बहुत बारीकी से समीक्षा की जा रही हैं और बहुत सतर्कता से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें