फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: कोरोना के 393 नए मरीज, दो लोगों की मौत, क्रमण दर 3.35 फीसदी

Wed, 18 May 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 11,731 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 9,441 आरटीपीसीआर व 2,290 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। अस्पतालों में 125 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते 24 घंटे में 393 नए मामले मिले हैं व दो मरीजों की मौत हुई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 3.35 फीसदी रही है। राहत की बात यह है कि 2400 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 11731 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 9441 आरटीपीसीआर व 2290 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। अस्पतालों में 125 मरीज भर्ती हैं। इसमें से ऑक्सीजन सपोर्ट पर 45, वेंटिलेटर पर सात व आईसीयू में 41 मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 4233 लोगों ने टीके की खुराक ली है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2910 व कंटेनमेंट जोन की संख्या 1414 है। 

टीके की खुराक लगाने का निर्देश
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य निदेशालय ने टीके की खुराक बढ़ाने के लिए सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी जिले को शिविर लगाकर एहतियाती खुराक का टीकाकरण बढ़ाने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन को आरडब्ल्यूए, झुग्गी-बस्ती, स्कूल व पूजा स्थल पर शिविर का आयोजन कर टीकाकरण करना होगा।
विज्ञापन


हालांकि, इन स्थानों पर टीकाकरण करने से पहले व बाद में क्षेत्र को पूरी सैनिटाइज करना होगा। गौरतलब है कि बीते एक दिन में 3096 लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। बीते 10 अप्रैल को एहतियाती खुराक को आम लोगों के लिए मंजूरी दी गई थी। इसके तहत दिल्ली के 200 से अधिक केंद्रों पर खुराक की व्यवस्था की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें