फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बढ़े कोरोना के मामले: दो महीने बाद राजधानी में मिले 54 संक्रमित, 48 घंटे बाद भी नहीं आई जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट

Sat, 04 Dec 2021 12:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 54 लोग संक्रमित मिले हैं और इस बीच 29 मरीजों को ही डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान 62221 सैंपल की जांच में 0.09 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1441244 हो चुकी है जिनमें से 1415814 मरीज ठीक हुए हैं और 25098 की मौत हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

48 घंटे बाद भी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार को एक दिन में 54 लोग संक्रमित मिले हैं जो दो महीने बाद सबसे अधिक संख्या है। लोकनायक अस्पताल में अलग अलग देशों से दिल्ली पहुंचे आठ लोग संक्रमित होने के बाद भर्ती कराए गए हैं। वहीं चार संदिग्ध मरीजों को भी यहां उपचार के लिए लाया गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 54 लोग संक्रमित मिले हैं और इस बीच 29 मरीजों को ही डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान 62221 सैंपल की जांच में 0.09 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1441244 हो चुकी है जिनमें से 1415814 मरीज ठीक हुए हैं और 25098 की मौत हुई है।

पिछले एक दिन में किसी भी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। फिलहाल राजधानी में 332 कोरोना के सक्रिय मामले हैं जिनमें से 120 मरीज अपने घरों में हैं। इनके अलावा कंटेनमेंट जोन की बात करें तो दिल्ली के अभी भी 86 इलाकों में संक्रमित मरीज मिलने के बाद उन्हें सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर लोकनायक अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों के सैंपल की सिक्वेंसिंग भी हो रही है लेकिन शुक्रवार तक इनमें से करीब उन चार लोगों की रिपोर्ट आनी थी जो तीन दिन पहले नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संक्रमित मिलने के बाद यहां लाए गए। इन मरीजों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है जिसके चलते ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर दिल्ली में कई तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।  

विज्ञापन

बहरहाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि अभी सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। अस्पताल की एक टीम इस पर काम कर रही है लेकिन सिक्वेंसिंग में करीब दो से तीन दिन का समय लगता ही है। हालांकि उन्होंने शनिवार शाम तक यह रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद भी जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें