फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में साढ़े छह लाख के करीब पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या, शनिवार को सामने आए 519 मामले

Sat, 09 Jan 2021 09:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या साढ़े छह लाख के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को संक्रमण के 519 मामलों की पुष्टि की है। जबकि, 12 मरीजों की मौत हो गई। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 6,29,801 हो गई है। इनमें से 6,15,452 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 603 मरीज स्वस्थ हुए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब संक्रमण के 3683 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 1457 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर और स्वास्थ्य केंद्रों में मिलाकर 55 मरीज भर्ती हैं। वहीं, 1652 मरीजों को घर पर इलाज किया जा रहा है। 

कुल मृतकों की संख्या 10,666 हो गई है। मृत्युदर 1.69 फीसदी है। वहीं, रिकवरी दर करीब 98 फीसदी है। विभाग के अनुसार, शनिवार को कुल 80275 सैंपलों की जांच की गई। 
विज्ञापन


इनमें 45079 आरटी-पीसीआर और 35196 एंटीजन जांच रही। इस दिन की संक्रमण दर 0.65 फीसदी रही। अब तक करीब 94 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 2951 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें