कोरोना संक्रमण को लेकर राजधानी में काफी तेजी से हालात सुधर रहे हैं। 74 दिन में पहली बार एक फीसदी से भी कम सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 19 मार्च को एक दिन में 0.9 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले थे।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 648 लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ। जबकि1622 मरीजों को छुट्टी दी गई। वहीं 86 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
अभी तक 1426240 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 1390963 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। अब तक 24237 मरीज कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। कोरोना से मृत्युदर 1.7 फीसदी है।
विभाग के अनुसार कोरोना के सक्रिय केस 11040 हैं। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 4784 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 186 और कोविड मेडिकल सेंटर में 48 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 5374 मरीज भर्ती हैं। सीसीसी के तहत कोरोना निगेटिव 16 मरीज क्वारंटीन हैं।