फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के तीन जिलों में हालात सबसे गंभीर, 33 फीसदी तक पहुंची संक्रमण दर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एक ओर दिल्ली सरकार कोरोना का पीक निकलने का दावा कर रही है, वहीं राजधानी के तीन जिलों में सबसे गंभीर हालात देखने को मिल रहे हैं। इन जिलों में 33 फीसदी तक संक्रमण दर देखने को मिल रही है। गौर करने वाली बात है कि जिस नई दिल्ली जिले में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक 500 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं वहां सबसे अधिक नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। सात जनवरी से पहले तक दिल्ली में उत्तर पश्चिमी जिला सबसे अधिक गंभीर श्रेणी में था, लेकिन अब नई दिल्ली इससे आगे निकल गया है।
विज्ञापन

सात से 13 जनवरी के बीच दिल्ली की जिलावार स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम और दक्षिणी जिले में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 30 से 33 फीसदी तक दर्ज की गई है। इस अवधि में नई दिल्ली जिले में 32.79, उत्तर पश्चिम में 32.48 और दक्षिण जिले में 31.34 फीसदी नमूने संक्रमित मिले हैं।
विभाग की रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि दिल्ली के 11 में से 10 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 20 फीसदी से भी कहीं अधिक है। केवल दक्षिण पश्चिम जिले में ही यह दर सबसे कम 19.55 फीसदी है। अगर पूरे राज्य की बात करें तो बीते 14 जनवरी से दिल्ली में रोजाना 30 फीसदी से ज्यादा सैंपल संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा
संक्रमण की इसी स्थिति को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दिल्ली में कोरोना का ग्राफ स्थिर नहीं हुआ है। सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर कहते हैं कि दिल्ली में ग्राफ स्थिर अगर होता भी है तो वह अच्छे संकेत नहीं माने जा सकते। यह लहर एक तरह से एंटीबॉडी का काम कर रही है। अधिकांश लोगों में लक्षण नहीं है और कुछ में लक्षण हैं। लोकनायक अस्पताल के एक डॉक्टर का कहना है कि दिल्ली में अगर ग्राफ हाल फिलहाल नीचे भी आता है तो यह एक तरह से दबाव कह सकते हैं, जो आगामी दिनों में फिर से भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें