फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बस संचालन के लिए रिश्वत मांगने वाला सिपाही दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की विशेष सीबीआई अदालत (पीसी एक्ट) के न्यायाधीश विशाल पाहुजा ने दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रदीप कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (पीसी एक्ट) की धारा 7 के तहत रिश्वत लेने के मामले में दोषी करार दिया है। यह फैसला मंगलवार को सुनाया गया। मामला सीबीआई की एंटी-करप्शन ब्रांच में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, शिकायतकर्ता डब्ल्यूए अंसारी परिवहन व्यवसाय से जुड़े हैं और उनके परिवार की तीन बसें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच चलती हैं। ये बसें जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की बुकिंग के लिए रुका करती थीं। मार्च 2024 में आरोपी सिपाही प्रदीप कुमार (थाना वेलकम) ने बसों को वहां रोकने से रोक दिया और प्रति बस 5,000 रुपये प्रतिमाह यानी कुल 15,000 रुपये महीने की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के मैनेजर शाहिद हुसैन से मोबाइल नंबर लेकर आरोपी ने 9 और 10 मार्च 2024 को शिकायतकर्ता को व्हाट्सएप कॉल कर मुलाकात का दबाव बनाया। रिश्वत देने से इन्कार करते हुए शिकायतकर्ता ने 11 मार्च 2024 को सीबीआई को लिखित शिकायत दी। सीबीआई ने स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें मोलभाव के बाद रिश्वत की रकम 13,000 रुपये प्रतिमाह तय होने की पुष्टि हुई। 12 मार्च 2024 को सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें