फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्तीफा वापसी की गुहार ले राहुल के घर पहुंचे कांग्रेसी

विज्ञापन
नई दिल्ली में शनिवार को राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते कांग्रेसी। - फोटो : Ashram
विज्ञापन
इस्तीफा वापसी की गुहार ले राहुल के घर पहुंचे कांग्रेसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। कांग्रेसियों के लगातार प्रयास के बावजूद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश वापस लेने को तैयार नहीं हैं। कार्यकर्ता उनके घर पहुंचकर पद पर बने रहने और इस्तीफे की पेशकश वापस लेने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने प्रदर्शन के दौरान नारे लगाए, ‘नमक-रोटी खाएंगे राहुल को लाएंगे।’
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि गांधी परिवार के बगैर कांग्रेस पार्टी नहीं चल सकती। राहुल गांधी के अलावा हमें कांग्रेस का कोई नेता स्वीकार नहीं है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर, जीतू कोचर, रमाकांत गोस्वामी, जयकिशन, हारुन यूसुफ समेत कई नेता तुगलक लेन स्थित राहुल के निवास स्थान पर इस्तीफा वापस लेने की मांग लेकर पहुंचे थे। अब कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की कमान संभाल ली है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने भी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपील की है कि वे अपना इस्तीफा वापस लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें