अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता वीर दास राष्ट्र के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो के संबंध ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दी गई है।
दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास के खिलाफ शिकायत दी गई है। वायरल वीडियो के संबंध में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता वीर दास राष्ट्र के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो के संबंध ने कॉमेडियन के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान वीर दास ने 'टू इंडियाज' नाम की एक कविता पढ़ी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें देश-विरोधी कहा जा रहा है। वीर दास ने अपनी इस कविता में कहा, 'मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन मे स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है। मैं उस भारत से आता हूं जहां एक्यूआई 9000 है फिर भी हम अपनी छतों पर लेटकर रात में तारें गिनते हैं। मैं उस भारत से आता हूं जहां हम वेजेटेरियन होने में गर्व महसूस करते हैं लेकिन उन्हीं किसानों को कष्ट देते हैं।'
वीर दास के स्टैंडअप कॉमेडी शोज दुनिया भर में खासी लोकप्रियता रखते हैं। वह कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। उन्होंने ‘गो गोवा गॉन’, ‘बदमाश कंपनी’, कंगना रणौत के साथ रिवॉल्वर रानी, डेली बेली जैसी फिल्में की हैं। वीर दास का जन्म 31 मई 1979 को देहरादून में हुआ था। 42 साल के वीर दास ने 2014 में शिवानी माथुर से शादी की। ये शादी श्रीलंका में बेहद निजी समारोह में हुई थी। वीर दास नेटफ्लिक्स के कॉमेडी स्पेशल, एब्रॉड अंडरस्टैंडिंग को साइन करके वाले पहले भारतीय हैं। वीर दास को अंतरराष्ट्रीय स्टर पर काफी लोकप्रियता हासिल है।