फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: 10वीं-12वीं में कंपार्टमेंट की प्रयोगिक परीक्षाएं 10 से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने सप्लीमेंट्री प्रेक्टिकल को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


-नियमित तौर पर स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए स्कूल में होंगी

-प्राइवेट के लिए थ्योरी परीक्षा के केंद्र पर ही होंगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट में कुछ विद्यार्थियों को कुछ विषयों के लिए रिपीट इन प्रेक्टिकल (आरपी) श्रेणी व रिपीट इन बोथ (प्रेक्टिकल व थ्योरी) आरबी श्रेणी में रखा है। अब इन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट (सप्लीमेंट्री परीक्षाओं) के शुरू होने से पहले पूरक प्रेक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी। पूरक प्रेक्टिकल परीक्षा 10 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेंगी। सीबीएसई ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों को 12वीं की प्रेक्टिकल परीक्षा के दिशा निर्देश जारी किए हैं। नियमित तौर पर स्कूल जाने वाले छात्रों के लिए प्रेक्टिकल परीक्षा स्कूल में ही होंगी। जबकि प्राइवेट छात्रों के लिए थ्योरी परीक्षा के केंद्र पर ही पूरक प्रेक्टिकल परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं में 12वीं के ऐसे छात्र शामिल होंगे जिन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा में रिपीट के कारण कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। इन छात्रों को पूरक परीक्षा में केवल प्रेक्टिकल परीक्षा में शामिल होना है। उन्हें थ्योरी परीक्षा में नहीं बैठना है। उनकी पिछली थ्योरी परीक्षा के अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि इसी कक्षा में ऐसे छात्र भी हैं जिन्हें थ्योरी व प्रेक्टिकल दोनों में बैठना होगा, उन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। इन्हें प्रेक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं में बैठना जरूरी है। दसवीं कक्षा में किसी विषय में पास होने के लिए थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन के 33 फीसदी अंक होना जरूरी है। यदि किसी छात्र को कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है, और वह आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित था, तब ऐसे में छात्र को पूरक परीक्षा में मिले थ्योरी अंकों के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन में अनुपातिक अंक दिए जाएंगे। पूरक परीक्षा में छात्रों का कोई आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने अपने दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया है कि 12वीं के छात्रों के लिए बाहरी परीक्षक क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से नियुक्त किए जाएंगे। वहीं, आंतरिक परीक्षक की नियुक्ति स्कूल या केंद्रीय सुपरिटेंडेंट की ओर से की जाएगी। बोर्ड ने स्कूलों को सभी छात्रों की विषय आधारित लिस्ट तैयार करने को कहा है जो प्रेक्टिकल परीक्षा में शामिल होंगे। मालूम हो कि दसवीं की सप्लीमेंट्री-पूरक (कंपार्टमेंट परीक्षाएं) 15 जुलाई से 22 जुलाई तक होंगी। जबकि बारहवीं के सभी विषयों की परीक्षाएं 15 जुलाई को ही आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें