फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अगले महीने से सफाई अभियान में जुटेंगी सीएनजी व इलेक्ट्रिक मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीएमसी ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए तेज की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपने क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए मोर्चा संभाल लिया है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि धूल और स्मॉग नियंत्रण के लिए मशीनों और जनशक्ति को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।
एनडीएमसी अब सिर्फ मुख्य सड़कों पर ही नहीं बल्कि रिहायशी इलाकों में भी मशीनों से सफाई अभियान शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक मशीनों से सफाई करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अगले महीने से दोनों प्रकार की मशीनें सड़कों पर उतर जाएंगी। चहल ने बताया कि मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर का औसत एक्यूआई 346 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। ऐसे में एनडीएमसी क्षेत्र में एंटी-स्मॉग गन, मिस्ट स्प्रे सिस्टम, रोड स्वीपिंग मशीनों और फुटपाथ धुलाई जैसे उपाय तेजी से लागू किए जा रहे हैं। वर्तमान में चार मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें हैं, जिनसे रोजाना 220 किलोमीटर से अधिक सड़कों की सफाई होती है। इसके अलावा पांच नई सीएनजी आधारित रोड स्वीपिंग मशीनें और चार बैटरी से चलने वाली गलियों की मशीनें खरीदी जा रही हैं। क्षेत्र में आठ मोबाइल एंटी-स्मॉग गन रोज तैनात की जाती हैं, जो करीब 340 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करती हैं, जबकि 10 निजी इमारतों और तीन सरकारी भवनों पर भी स्मॉग गन लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धूल नियंत्रण के लिए बिजली के खंभों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगाने की कवायद शुरू कर दी है। लोदी रोड और शांति पथ पर यह सिस्टम पहले चरण में लगाया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में 14 अतिरिक्त सड़कों पर इसे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा कनॉट प्लेस, खान मार्केट और सरोजनी नगर में रात के समय फुटपाथ धुलाई अभियान शुरू किया है। पेड़ों की सफाई के लिए वाटर टैंकरों पर हाई-प्रेशर जेट सिस्टम लगाए गए हैं और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 2300 से अधिक पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें