फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सीएम योगी ने कहा- मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर स्कूलों, अस्पतालों को दान करेंगे 

Mon, 23 May 2022 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिकाओं पांचजन्य और ऑर्गनाइजर द्वारा आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए योगी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद दंगे हुए लेकिन भाजपा शासित यूपी में हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान या उसके बाद कोई दंगा नहीं हुआ। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि यूपी के मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों आवाज या तो कम हुई या उन्हें हटा दिया गया। हटाए गए लाउडस्पीकर स्कूलों और अस्पतालों को दान किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिकाओं पांचजन्य और ऑर्गनाइजर द्वारा आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए योगी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद दंगे हुए लेकिन भाजपा शासित यूपी में हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान या उसके बाद कोई दंगा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


योगी ने कहा, सरकार बनने के बाद रामनवमी उत्साह से मना, हनुमान जन्मोत्सव शांतिपूर्वक हुआ। यह वही यूपी है जहां छोटे-छोटे मुद्दों पर पहले दंगे हो जाते थे। अब आपने भी देखा होगा कि ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी गई। आवारा पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए योगी ने इस बारे में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, जब हमारी सरकार बनी तो हमने अवैध बूचड़खानों को बंद कराया। इससे सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या बढ़ गई। इस चुनौती से पार पाने के लिए हमने 5600 आवारा पशु आश्रयस्थल बनाए हैं। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि गाय के गोबर से सीएनजी तैयार करने के लिए नया सिस्टम लगाया जा रहा है। इस सिस्टम के लिए लोगों से गाय का गोबर एक रुपये किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गायों को बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। योगी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में सरकार एक धर्मस्थल का विकास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें