फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सीएम श्री स्कूलों में शिक्षकों के स्थानांतरण के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-निदेशालय ने अलग-अलग आदेश में 170 से ज्यादा शिक्षकों की सूची जारी की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने सीएम श्री स्कूल सहित कई दूसरे सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर आदेश जारी किया है। निदेशालय ने अलग-अलग आदेश में 170 से ज्यादा शिक्षकों की सूची जारी की है। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक सीएम श्री स्कूल में स्थानांतरित किए गए है।
विज्ञापन


इसमें म्यूजिक शिक्षक, लाइब्रेरियन, टीजीटी हिंदी, इंग्लिश, मैथ, सोशल साइंस, लेक्चरर इंग्लिश, केमिस्ट्री, हिस्ट्री, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स सहित कई दूसरे विषयों के लेक्चरर शामिल हैं। हाल ही में दिल्ली सरकार के 75 स्कूल सीएम श्री स्कूल में तब्दील किए थे। इसमें पूर्ववर्ती सरकार में शुरू हुए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई), झड़ौदा कलां स्थित आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल भी शामिल थे। निदेशालय ने अलग-अलग इलाकों में स्थित राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय, सर्वोदय कोएड विद्यालय, गवर्नमेंट सर्वोदय विद्यालय, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सर्वोदय बाल विद्यालय, सर्वोदय कन्या विद्यालय सहित कई दूसरे स्कूलों के नाम में परिवर्तन को लेकर आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें