फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीएम रेखा बोलीं- सरकार का संकल्प, प्रदूषण के खिलाफ 365 दिन चलेगा अभियान, 100 ‘वायु रक्षक’ पहल का शुभार

Tue, 10 Feb 2026 04:22 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सोमवार को 6 नए वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन और 100 ‘वायु रक्षक’ पहल का शुभारंभ किया। सीएम कहा कि प्रदूषण के खिलाफ पूरे साल अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : X/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सोमवार को 6 नए वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन और 100 ‘वायु रक्षक’ पहल का शुभारंभ किया। सीएम कहा कि प्रदूषण के खिलाफ पूरे साल अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निगरानी स्टेशनों का ऑनलाइन उद्धाटन किया और ‘वायु रक्षक’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर काम करना सिर्फ तीन-चार महीनों की जिम्मेदारी नहीं है। यह 365 दिन का विषय है। उन्होंने कहा कि पीएम 10 और पीएम 2.5 का डेटा हर घंटे और अन्य पैरामीटर्स का डाटा हर 5 मिनट में ऑनलाइन अपडेट होता है। यह डाटा सार्वजनिक है, छुपाया नहीं जा सकता।

2028 तक 14 हजार क्लीन फ्यूल बसों को लाने का लक्ष्य
सीएम ने बताया कि 2028 तक 14,000 क्लीन फ्यूल बसों को दिल्ली में लाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही कूड़े के पहाड़ को खत्म करने, वेस्ट टू एनर्जी, मिस्ट स्प्रे, लिटर पिकर, मैकेनिकल रोड स्वीपर, एंटी स्मोग और ग्रीन कवर का विस्तार को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 2024 में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) में 233 पद रिक्त थे, जिनमें से 157 पद केवल 11 महीनों में भर दिए गए। जो पिछली 10 वर्षों की तुलना में लगभग दोगुना है।
विज्ञापन


एयर मॉनिटरिंग नेटवर्क का प्रभावी विस्तार
राजधानी में 6 नए सीएएक्यूएमएस जेएनयू, इग्नू, एसपीएमएसपीसी तालकटोरा गार्डन, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिल्ली कैंटोनमेंट और एनएसयूटी (वेस्ट कैंपस) में स्थापित किए गए हैं। इनके जुड़ने से दिल्ली में अब कुल 46 सीएएक्यूएमएस स्थापित हो चुके हैं। इन 46 स्टेशनों में से 30 दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), 10 भारत मौसम विज्ञान विभाग/आईआईटीएम, और 6 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। आने वाले समय में 14 और स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें