फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कारोबारी और कर्मचारी को गोली मारकर 80 लाख की लूट, एक के हाथ में लगी गोली, बदमाशों की तलाश में पुलिस

Tue, 10 Feb 2026 04:22 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री नगर इलाके में बदमाशों ने गोली मारकर मनी ट्रांसफर कारोबारी व उसके कर्मचारी से 80 लाख रुपये लूट लिए। हाथ पर गोली लगने से कर्मचारी अकील घायल हो गया, जबकि कारोबारी शाहिद की जान बच गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री नगर इलाके में बदमाशों ने गोली मारकर मनी ट्रांसफर कारोबारी व उसके कर्मचारी से 80 लाख रुपये लूट लिए। हाथ पर गोली लगने से कर्मचारी अकील घायल हो गया, जबकि कारोबारी शाहिद की जान बच गई। घायल अकील का जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में इलाज चल रहा है। कारोबारी शाहिद की शिकायत पर शास्त्री पार्क थाना ने लूट, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार दोपहर 3.30 बजे शास्त्री पार्क थाना पुलिस को लूट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मनी ट्रांसफर कारोबारी और उसके कर्मचारी ने बताया कि वह कंपनी के रुपये लेकर जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उनकी स्कूटी रोक ली। विरोध पर हमलावरों ने गोली चला दी और बैग लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल कर्मचारी अकील को पास के अस्पताल में लेकर गई।

जांच में पता चला कि शाहिद न्यू उस्मानपुर तीसरे पुश्ते पर मनी ट्रांसफर का काम करता है। उनके साथ अकील भी काम करता है। शाहिद ने पुलिस को बताया कि वह करीब 80 लाख रुपये बैग में रखकर स्कूटी से अपने कर्मचारी अकील के साथ सदर बाजार जा रहे थे। जहां से उन्हें रकम लेकर गुरुग्राम जाना था। उस्मानपुर से दिल्ली सहारनपुर हाइवे होते हुए वह शास्त्री पार्क फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी अपाचे बाइक पर हेलमेट लगाए तीन बदमाश आए और ओवरटेक करके उनकी स्कूटी रोक ली। एक बदमाश ने उनपर पिस्टल तान दी और रकम से भरा बैग मांगने लगे। विरोध करने पर बदमाश ने करीब चार गोली चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें