फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineethi-Raghav Wedding: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, फोटो शेयर कर कहा शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं

Mon, 25 Sep 2023 01:59 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा अब हमेशा के लिए एक-दूजे को हो गए हैं। दोनों धूमधाम से कल यानी 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की हो गई हैं। 24 सितंबर को राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लेकर परिणीति चोपड़ा अब मिस से मिसेज बन गई हैं। परिणीति और राघव ने उदयपुर के द लीला पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई है। सीएम अरविंद केजरीवाल  परिणीति और राघव चड्ढा की ड्रीम शादी में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने परिणीति और राघव की फोटो शेयर कर न्यूली मैरिड कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


तस्वीरें आईं सामने
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी। तमाम तैयारियों के बाद आखिरकार दोनों की शादी की सभी रस्में आनंद पूर्वक संपन्न हो गई। ऐसे में फैंस इस क्यूट कपल की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उत्सुक थे। शादी के बाद अब इस क्यूट कपल की पहली तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन


शादी में शामिल हुए कई बड़े चेहरे
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी के गवाह कई बड़े चेहरे बने। इनमें कई फिल्मी सितारे, कई क्रिकेटर और राजनीति जगत की हस्तियों शामिल हुईं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शादी में शामिल हुए। यह बिग फैट पंजाबी वेडिंग को करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
विज्ञापन




बॉलीवुड के पावर कपल बन गए
परिणीति ने अपनी बहन से इतर एक पॉलीटीशियन को अपना हमसफर चुना है। ऐसा भी नहीं है कि ऐसा करने वाली सिर्फ परिणीति ही हैं। उनसे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने पॉलिटीशियान को अपना जीवन साथी बनाया है। परिणीति अब राघव चड्ढा के साथ अपना घर बसा चुकी हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के पावर कपल बन गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें