फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 25 फरवरी से शुरू होगा डॉ. आंबेडकर के जीवन पर बना संगीतमय नाटक, नेहरू स्टेडियम में रोजाना होंगे दो फ्री शो

Sat, 12 Feb 2022 02:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 25 फरवरी से 12 मार्च तक डॉ. आंबेडकर के जीवन पर संगीतमय नाटक का आयोजन किया जाएगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रोज दो फ्री शो होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर संगीतमय नाटक तैयार करवाया है। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि 25 फरवरी से 12 मार्च तक इस म्यूजिकल प्ले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रोजाना दो शो होंगे। यह शो निशुल्क आयोजित किए जाएंगे। पहला शो शाम 4 बजे और दूसरा 7 बजे होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आजादी के 75वें साल के अवसर पर यह संगीतमय प्ले आयोजित करवा रही है, ताकि देश बाबा साहब और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर सके। लोग उनके विचारों को समझें और यह महसूस करें कि आज हम जिस आनंद में जी रहे हैं, उसके लिए बाबा साहब ने कितने कष्ट उठाए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार बाबा साहब की विरासत को बच्चे-बच्चे तक पहुंचाने के लिए इस भव्य प्ले का आयोजन कर रही है। दिल्ली सरकार देश के लोगों को बाबा साहब के जीवन और आधुनिक भारत की नींव रखने रखने के लिए उनके योगदान से रूबरू करवा रही है। गौरतलब है कि केजरीवाल सरकार ने बाबा साहब डॉ. आंडेबकर की 65वीं पुण्यतिथि पर इस संगीतमय नाटक को बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें