फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब हाउस : चैटरूम के थे 400 सदस्य, लड़कियां भी थीं शामिल, तीन लोगों की आवाज के नमूने लेने की तैयारी

Mon, 24 Jan 2022 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

हर्ष और आकाश ने कही थीं धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बातें, महिलाओं को किया अपमानित। दिल्ली पुलिस तीन आरोपियों के आवाज के नमूने लेगी।
विज्ञापन
clubhouse - फोटो : cyber news
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लब हाउस के चैटरूम में हर्ष और आकाश ने समुदाय विशेष की महिलाओं को अपमानित करने वाली बातें कहीं थी। इसके अलावा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बातें भी कही गई थीं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशंस यूनिट (आईएफएसओ) की जांच में यह बातें सामने आई हैं। क्लब हाउस में जून 2021 में चैटरूम बनाया गया था। इसके सदस्यों की संख्या 400 से 500 के बीच है। चैटरूम में लड़कियां भी शामिल थीं।

विज्ञापन


अब आईएफएसओ हर्ष की तलाश में जुटी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है चैटरूम में हर्ष की आईडी किस नाम से बनी है। दिल्ली पुलिस तीन लोगों की आवाज के नमूने लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस राहुल कपूर, जोधपुर निवासी नौमान जब्बर और देहरादून के हर्षपाल के आवाज के नमूने लेगी। पुलिस ने एफएसएल से आवाज के नमूने लेने के लिए तारीख देने के लिए पत्र लिख दिया है।

साथ ही मुंबई पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आकाश को पूछताछ के लिए दिल्ली लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। आईएफएसओ के एक अधिकारी ने बताया कि चैटरूम में जब कोई लाइव होता है तो उसकी स्क्रीन एक्टिव हो जाती है। चैटरूम में जब अपमानजनक बातें कही गई थी उस समय राहुल कपूर, गोरखपुर का नाबालिग, केरल की युवती आंचल आनंद, आकाश, हर्ष, देहरादून का हर्षपाल समेत छह लोग चैटरूम में लाइव थे। पुलिस राहुल, गोरखपुर के नाबालिग, केरल की युवती आंचल आनंद और हर्षपाल से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस अब हर्ष की तलाश का रही है।
विज्ञापन


वहीं आकाश को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चैटरूम में सबसे ज्यादा अपमानजनक बातें हर्ष ने कही थी। आकाश ने एक समुदाय विशेष की लड़कियों को हिंदू लड़कियों से सुंदर बताया था। पुलिस हर्ष का पता लगा रही है कि वह कहां का रहने वाला है और उसने चैटरूम में किस नाम से आईडी बना रखी थी।

नौमान ने दी थी आकाश को अपनी आईडी
दिल्ली पुलिस की जांच में जोधपुर के नौमान जब्बर का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस पूछताछ में नौमान जब्बर ने बताया कि उसने अपने मोबाइल से चैटरूम में आईडी बनाकर आकाश को दी थी।  दिल्ली पुलिस ने नौमान के मोबाइल को जब्त कर लिया है। मोबाइल नंबर उसके चाचा के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस सच्चाई का पता करने के लिए जब्बर के आवाज के नमूने लेगी।

सामाजिक कार्यकर्ता ने किया था ट्वीट
पुलिस के अनुसार चैटरूम में समुदाय विशेष की महिलाओं को अपमानजनक बताने का वीडियो थाने, मुंबई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जैमिन वैष्णव ने ट्वीट किया था। दिल्ली पुलिस उससे तीन दिन पहले पूछताछ कर चुकी है। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है। जैमिन चैटरूम का सदस्य नहीं है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे विवादित वीडियो स्क्रैपी नामक आईडी चलानेवाले युवक ने दिया था। पुलिस अब स्क्रैपी की तलाश कर रही है। स्क्रैपी के पकड़ में आने के बाद ही पता लगेगा कि उसके पास वीडियो कहां से आया।

मुंबई और दिल्ली में  हो रही है जांच
आईएफएसओ के अधिकारियों के अनुसार क्लब हाउस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के अलावा मुंबई पुलिस भी कर रही है। एक ही मामले की दो जगह जांच हो रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। आईएफएसओ के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी रूप से पक्के सबूत मिलने पर ही किसी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों आकाश, यश पाराशर और जैष्णव कक्क्ड़ को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें