फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी कक्षा 9 और 11 तक के छात्रों की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण बढ़ने के बाद शिक्षा निदेशालय का आदेश, ऑनलाइन-ऑफलाइन मोड में चलेंगे स्कूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंचने के बाद सरकार ने स्कूलों को लेकर अहम फैसला लिया है। ग्रेप-4 लागू होने के बीच कक्षा 9 और 11 तक के छात्रों की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी।
विज्ञापन

यानी जहां संभव होगा, वहां बच्चे स्कूल आकर पढ़ सकेंगे और साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी खुला रहेगा। शिक्षा निदेशालय ने कक्षा 9 और 11 तक के छात्रों के लिए नई व्यवस्था का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में इन कक्षाओं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी। निदेशालय ने साफ किया है कि यह फैसला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग यानी सीएक्यूएम के शनिवार के आदेश के बाद लिया गया है। सीएक्यूएम ने दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 से ऊपर जाने और स्थिति को गंभीर से भी ज्यादा मानते हुए ग्रेप-4 के तहत सभी सख्त उपाय लागू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें